बलिया डीएम और सांसद ने कटहल नाले का किया निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

बलिया। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने विजयीपुर में कटहल नाले का निरीक्षण किया। वहाँ पर उन्होंने ने साफ सफाई की व्यवस्था देखी। उन्होंने सिंचाई बाढ़ खंड अधिकारी को निर्देश दिया कि नाले में आसपास के लोग कूड़ा ना डालने पाए। जो लोग कूड़ा डालते पाए जाए उन पर जुर्माना लगाया जाए। साथ ही नाले के किनारे कूड़ेदान की व्यवस्था की जाए जिसमें लोग अपने घर का कचरा डाल सकें।

कटान प्रभावित 29 परिवार को दिया आवासीय पट्टा- बैरिया तहसील में बाढ़ व कटान से प्रभावित 29 परिवार को जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त की उपस्थिति में आवासीय पट्टे का प्रमाण पत्र दिया। उन्होंने बताया कि एनएच 31 हाइवे के किनारे बसे कटान से प्रभावित 84 लोगों को चिन्हित किया गया था, जिनमें से 29 लोगों को अचलगढ़ गांव में पट्टा दिया गया। जिलाधिकारी ने पट्टा पाने वाले लोगों को शुभकामनाएं दी। साथ ही उप जिलाधिकारी आत्रेय मिश्रा को निर्देश दिया कि इन लोगों को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना से लाभान्वित कराया जाए।

भाखङ नाले का किया निरीक्षण– जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के साथ भाखड़ नाले का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रानीगंज बाजार पुलिया और अन्य स्थानों पर नाले का निरीक्षण किया। उन्होंने सिचाई बाढ़ खंड को निर्देश दिया कि नाले के किनारे बने सभी धार्मिक स्थलों पर वृक्षारोपण किया जाए। साथ ही प्रमुख स्थानों पर नाले के नीचे उतरने के लिए सीढ़ियां बनाई जाए। इस दौरान सीडीओ प्रवीण वर्मा, एक्सईएन बाढ़ संजय मिश्र, एक्सईएन सिचाई सीबी पटेल आदि साथ थे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago