Categories: बलिया

बलिया – जिला आयुर्वेदिक अस्पताल का डीएम ने किया निरीक्षण, बाहरी दवा न लिखने के दिए निर्देश

बलिया डीएम बनने के बाद से रविंद्र कुमार लगातार एक्टिव नज़र आ रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को जिला आयुर्वेदिक अस्पताल का निरीक्षण किया। और साफ सफाई की व्यवस्था देखी। साथ ही मरीजों से भी बात की।

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने मरीजों को दी जाने वाली दवाओं की भी जानकारी ली। मौजूद डॉक्टरों और मरीजों से बातचीत की। इस दौरान उन्हें पता चला कि मरीजों को कुछ दवाएं बाहर से लिखी जाती हैं। जिसको लेकर उन्होंने इस डॉ. एससी यादव को निर्देश दिया कि कोई भी दवा बाहर से ना लिखी जाएं, सारी दवाएं मरीजों को मुफ्त उपलब्ध कराएं।

जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. संजय कुमार गोड़ के साथ ही आयुर्वेदिक और यूनानी चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार को निर्देश दिया कि वह भी ओपीडी शुरू करें और मरीजों को अधिक से अधिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएं।

Ritu Shahu

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

3 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago