बलिया DM ने किया कटानरोधी कार्यों का निरक्षण, कहा दो दिन में काम पूरा नहीं हुआ तो होगी FIR

बलिया: जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने बुधवार को गंगा व टोंस नदी के किनारे हो रहे कटानरोधी कार्यों का निरीक्षण किया। रामपुर चिट में टोंस नदी किनारे हो रहे कार्य की रफ्तार काफी धीमी होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। संबंधित ठेकेदार को चेतावनी दी कि अगर दो दिन के अंदर अपेक्षित कार्य पूरा नहीं हुआ तो 20 लाख रुपए का जुर्माना और मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई होगी। दूबेछपरा में तीन परियोजनाओं का निरीक्षण कर कार्य में तेजी बनाए रखने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी रामपुर चिट में टोंस नदी के किनारे हो रहे कटानरोधी कार्य की पूरी जानकारी ली। पाया कि कार्य की रफ्तार जो होनी चाहिए, वह नहीं है। ठेकेदार ने मैटेरियल की कमी बताई, जिस पर डीएम और नाराज हो गयीं। उन्होंने कहा कि नदी में पानी कभी भी बढ़ सकता है, ऐसे में इस समय कार्य में तेजी की सबसे अधिक आवश्यकता है। चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दो दिन के अंदर अच्छी अपेक्षित कार्य नहीं दिखा तो 20 रुपए का जुर्माना लगेगा और मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

बाढ़ खण्ड के सम्बन्धित एई व जेई की भी क्लास लगाई। इसके बाद जिलाधिकारी दुबेछपरा पहुंची और वहां की तीन परियोजनाओं का निरीक्षण किया। प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी ली और कार्य में तेजी बनाए रखने का निर्देश दिया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago