बलिया के उभांव पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने वाले तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। तीनों आरोपियों ने दो युवकों से नौकरी दिलाने के नाम पर करीब साढ़े सात लाख रुपए ठग लिए। न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने कार्यवाही की है।
जानकारी के मुताबिक ठगी की यह वारदात सिंकदरपुर थाना क्षेत्र के भांटी गांव निवासी अजय कुमार के साथ घटित हुई। अजय के मुताबिक नगरा थाना के नरहीं गांव निवासी गुलाब, बुद्धिपुर गांव निवासी हेमनारायण व अवायां गांव निवासी जितेंद्र ने साजिश के तहत नौकरी दिलाने का झांसा दिया। अजय ने अपने भतीजे को वार्ड ब्वाय बनाने के नाम पर पहले 30 हजार और उसके बाद 49 हजार रूपए दिए।
सके अलावा सिकंदरपुर के तेंदुआ निवासी सोनू राजभर से भी एफसीआई गोदाम में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगों के द्वारा करीब 7.5 लाख रुपए ऐंठ लिए लेकिन नौकरी नहीं दी। जब पीड़ित ने पैसे मांगे तो ठगों ने 25 जुलाई 2021 को पीड़ित को बुलाया और जान से मारने की धमकी देने के बाद भगा दिया। जिसके बाद मामला कोर्ट के संज्ञान में आया। कोर्ट के निर्देश के बाद पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…