Categories: बलिया

बलिया DM ने ली ग्राम प्रधानों की बैठक, कटहल नाला सफाई कार्य को लेकर दिए निर्देश

बलिया डीएम सौम्या अग्रवाल जिले के नालों की सफाई पर विशेष जोर दे रही हैं। बारिश के मौसम में जलनिकासी न होने से हालात बेहद खराब हो जाते हैं। ऐसे में नाले-नालियों की सफाई का काम किया जा रहा है।

इसी कड़ी में डीएम सौम्य अग्रवाल ने कलेक्ट्रेट सभागार में कटहल नाले के किनारे की ग्राम पंचायतों के प्रधानों के साथ बैठक ली और कटहल नाले की सफाई व मरम्मत के बारे में बातचीत की। उन्होंने विजयीपुर कटहल नाले पर बने रेगुलेटर और नाले का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि नाले में जलकुंभी की मात्रा बहुत अधिक है। साथ ही आसपास के घरों का पानी भी नाले में गिर रहा है। उन्होंने अधिशासी अभियंता सिंचाई चंद्र बहादुर पटेल को निर्देश दिया कि नाले की जल्द से जल्द सफाई करा दी जाए।

वहीं जलकुंभी अधिक होने पर सफाई कार्य ठीक से नहीं हो पाने की समस्या सामने आने के बाद उन्होंने सभी प्रधानों को अपनी पंचायत क्षेत्र में पड़ने वाले नाले की सफाई के निर्देश दिए। इस दौरान प्रधानों ने बताया कि उनके क्षेत्र में नाले से जलकुंभी निकालकर उससे कंपोस्ट खाद बनाई जा रही है।

डीएम ने कहा कि अब चार मशीनें लगाकर सफाई की जा रही है। नाले की सफाई होने के बाद कई परेशानियों का हल हो जाएगा। इस दौरान सीडीओ प्रवीण वर्मा भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि जलकुंभी में नाइट्रोजन व फास्फोरस की मात्रा अधिक होती है, जिससे बेहतर खाद बन सकती है। इस खाद का उपयोग घरों के बगीचों में या फिर आलू की खेती में किया जा सकता है। यदि स्वयं सहायता समूह के साथ मिलकर ग्राम प्रधान इस दिशा में काम करें तो उन्हें अवश्य लाभ होगा।

इस दौरान ग्राम प्रधानों ने डीएम को विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने सफाई के दौरान मजदूरों को त्वचा संंबधी दिक्कत होने की समस्या बताई। जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी अस्पताल के चिकित्सक का भी सहयोग लिया जाए। कटहल नाले पर मेड़बंदी और उस पर पेड़ लगाने के सुझाव पर जिलाधिकारी ने कहा कि ग्राम प्रधान अपने-अपने ग्राम क्षेत्र में नाले पर मेड़बंदी अवश्य करवाएं। बैठक में एसडीएम जुनैद अहमद, एक्सईएन सिंचाई सीबी पटेल व कृषि विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago