बलिया के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार गुरुवार को विजयीपुर में रेगुलेटर निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हर काम की बारीकी से जांच की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य गति धीमी पाए जाने पर नाराजगी जताई।
इससे पहले उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता सीबी पटेल को कटहर नाले की साफ-सफाई कराने का निर्देश दिए गए थे लेकिन नाले की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान नहीं दिया गया। इसको लेकर डीएम ने संबंधित कर्मचारियों को फटकार लगाई।
इसके बाद जिलाधइकारी जिला राजकीय पुस्तकालय पहुंचे। उन्होंने वाचनालय, कंप्यूटर कक्ष, लाइब्रेरी में हो रहे रंगाई पुताई कार्य के बारे में विस्तृत जानकारी ली। लाइब्रेरी में गोल्डन कलर कराने और कंप्यूटर कक्ष में नया कंप्यूटर लगाने तथा पुराने कंप्यूटर का तत्काल मरम्मत कराने को कहा। डीडीओ राजित राम मिश्र को किसी विभाग के माध्यम से लाइब्रेरी के बाहरी ग्राउंड को आरसीसी कराने का निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ प्रवीण वर्मा भी रहे।
बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…