डीएम ने संभाला कार्यभार, एसपी की तैनाती को लेकर गर्म रहा चर्चाओं का बाज़ार

बलिया के नये जिलाधिकारी भवानी सिंह खगारौत ने रविवार की शाम को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। वहीं एसपी राहुल राज को लेकर संशय बना हुआ है। डीएम भवानी सिंह खगारौत 2010 बैच के आईएएस अफसर हैं और इससे पहले उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन विभाग में प्रबंध निदेशक के पद पर तैनात थे। कार्यभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य व शिक्षा को बेहतर बनाने के साथ जिले में अपराधमुक्त, भ्रष्टाचारमुक्त माहौल बनाया जाएगा। अधूरे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने पर विशेष जोर होगा। जन समस्याओं के निस्तारण के साथ कानून-व्यवस्था को भी बेहतर बनाया जाएगा।

इधर पुलिस कप्तान अनिल कुमार के ट्रांसफर के बाद नए पुलिस अधीक्षक राहुल राज की उनके गृह जनपद में ही तैनाती को लेकर जिले भर में गहमागहमी रही। चूंकि पुलिस विभाग से संबंधित एक वेबसाइट पर बलिया के नए एसपी के रूप में आ रहे राहुल राज का गृह जनपद बलिया ही दिख रहा है। इसको लेकर यह चर्चा जोरों पर रही कि गृह जनपद में आखिर कैसे पोस्टिंग  हो गई। रविवार को वाट्सएप से लेकर फेसबुक तक यह बातें वायरल होती रहीं। अधिकारियों के तबादले के क्रम में बलिया के मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार व सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार पांडेय का भी स्थानांतरण शासन ने कर दिया है। जिले के नए सीडीओ बद्रीनाथ सिंह  होंगे। वहीं सिटी मजिस्ट्रेट सुनील वर्मा होंगे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago