गड़वार- गर्भवती की संदिग्ध हालत में मौत, पति को पुलिस ने हिरासत में लिया

गड़वार थाना क्षेत्र के धनौतीधुरा गांव की एक महिला की रविवार की सुबह संदिग्ध रुप से मौत हो गयी। जानकारी होने के बाद पहुंची पुलिस ने पूछताछ के लिये पति को हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस घटना के तह में जाने का प्रयास कर रही है।

गांव निवासी 30 वर्षीय किरन देवी छह माह की गर्भवती थी। पति प्रकाश चंद का कहना है कि रविवार की सुबह अचानक तबियत खराब हुई तो भोर के करीब पांच बजे इलाज के लिये बलिया लेकर जा रहा था। रास्ते में ही किरन की मौत हो गयी। महावीर घाट गंगा नदी में अंतिम संस्कार कर दिया।

किसी प्रकार इसकी जानकारी होने के बाद महिला के मायका रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के अठिलापुरा से करीब पांच दर्जन पुरुष व महिलाएं जीप व बाइक से पहुंच गये। सीओ सिटी हितेन्द्र कृष्ण तथा एसओ गड़वार राम सिंह व चौकी प्रभारी रतसर धर्मेन्द्र कुमार भी मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने पूछताछ के लिये महिला के पति को हिरासत में ले लिया। मायका से पहुंचे ग्रामीणों का कहना था कि यदि किरन की मौत हो गयी तो इससे सभी को अवगत कराना चाहिए था। हालांकि उसने न तो अपने गांव तथा न ही अठिलापुरा के लोगों को सूचना दी और अंतिम संस्कार भी कर दिया। पुलिस महिला के मोबाईल को कब्जे में लेने के साथ पति को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुट गयी।

साभार- हिंदुस्तान

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago