पुणे में तैनात बलिया के जवान की छत से गिरकर मौत, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

बलिया जिले के नरहीं थाना क्षेत्र के अंजोरपुर निवासी सैनिक जयप्रकाश यादव की शनिवार को पुणे में ड्यूटी स्थल पर छत से गिरकर  मौत हो गयी। रविवार को उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, जहां अंतिम दर्शन के बाद पूरे राजकीय सम्मान के साथ गंगा नदी के तट पर फौजी का अंतिम संस्कार किया गया।

जवान बेटे की मौत से परिवार ही नहीं बल्कि पूरा इलाका गमगीन है। मुखाग्नि पिता बब्बन यादव ने दी। सेना के सप्लाई कोर में तैनात 21 वर्षीय जयप्रकाश की वर्तमान समय में पुणे में पोस्टिंग थी। शुक्रवार को वह किसी प्रकार छत से गिरकर घायल हो गये। इसकी जानकारी फौज के अधिकारियों ने बब्बन यादव को दी तो पूरा परिवार चितिंत हो उठा।

शनिवार को अधिकारियों ने जयप्रकाश के निधन की खबर दी, जिसके बाद गांव-घर में मातम पसर गया। परिवार के साथ ही नाते-रिश्तेदार तथा गांव के लोग शव आने का इंतजार करने लगे। रविवार को बटालियन के सूबेदार मेजर चंद्रशेखर पांडेय के साथ ही दर्जनों जवान जयप्रकाश का पार्थिव शरीर लेकर पहुंचे तो परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे। घर के बाहर तिरंगा में लिपटे पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिये रखा गया।

इस दौरान सिर्फ अंजोरपुर ही नहीं बल्कि आसपास के गांवों के लोगों की भीड़ जुटी रही। कुछ देर पर दरवाजे पर रखने के बाद शव यात्रा नदी तट की ओर चल पड़ी। गंगा नदी के किनारे सैनिक को मातमी धुन पर सलामी दी गयी, जिसके बाद पिता बब्बन यादव ने मुखाग्नि दी। इस दौरान नदी किनारे मौजूद भीड़ में शामिल हर किसी की आंखे नम हो गयी।

दो भाईयों में छोटे जयप्रकाश अपने मेहनत के बूते साल 2014 में सेना में भर्ती हो गये। बेटा नौकरी करने लगा तो आर्थिक रुप से कमजोर बब्बन यादव को भी बल मिल गया। जयप्रकाश के लिये रिश्ते भी आने लगे, लेकिन वह पहले अपनी बहन की शादी करना चाह रहे थे। इसके लिये वह तैयारी भी कर रहे थे। इसी बीच शनिवार की उनकी मौत हो गयी, लिहाजा परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बेटे की मौत के बाद से मां विमला देवी तथा बहन तराना रोते-रोते बेहोश हो जा रही है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

2 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

2 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

2 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

2 weeks ago