Categories: Uncategorized

बलिया डीएम और एसपी ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण, दिए ये निर्देश!

बलिया। जिला अधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह और पुलिस अधीक्षक राजकरण नैयर ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी बैरकों की साफ सफाई देखी और वहां रहने वाले कैदियों से हालचाल पूछा। बातचीत के दौरान उन्होंने कैदियों से उन्हें मिलने वाले भोजन और उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली।जिलाधिकारी के साथ पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार में अस्पताल का निरीक्षण किया और अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत की। इसके अतिरिक्त उन्होंने कैदियों को दिए जाने वाले भोजन का निरीक्षण किया और उसकी साफ-सफाई तथा गुणवत्ता का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने उन्होंने जेल अधीक्षक लाल रत्नाकर सिंह को निर्देश दिया कि जेल में साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि बारिश के समय जेल में किसी प्रकार का जलभराव ना होने पाए बताते चलें कि पिछले वर्ष जेल में जलभराव होने के कारण कैदियों को आजमगढ़ और मऊ जेल में शिफ्ट किया गया था।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago