बलिया में जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार और पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर अचानक जिला जेल का निरीक्षण करने पहुंच गए। इस दौरान पूरे जेल में हड़कंप मच गया। अधिकारी ने जेल के बैरक, अस्पताल, किचन आदि को देखा और जेलर को वहां की व्यवस्था सम्बन्धी जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जेल अस्पताल में हौमियोपैथ के डॉ विमलेश कुमार ड्यूटी से नदारद मिले, जिस पर उनका स्पष्टीकरण तलब किया है। जिलाधिकारी ने कहा कि जेल किचन में और बेहतर साफ-सफाई की आवश्यकता है। कैदियों को दिए जाने वाले भोजन मीनू के अनुसार हो और उसकी गुणवत्ता अच्छी हो। इसमें अगर शिकायत मिली तो उसे गंभीरता से लिया जाएगा।
जिलाधिकारी कैदियों से भी बातचीत कर आश्वस्त हुए कि उनकी कोई समस्या तो नहीं। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट इन्द्रकांत द्विवेदी साथ थे।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…