Categories: बलिया

बलिया – आरके मिशन स्कूल में धूमधाम से मना दीपावली उत्सव

बलिया। देशभर में दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। आरके मिशन स्कूल बलिया में भी दीपावली उत्सव धूमधाम से मनाया गया। छात्र छात्राओं ने मर्यादा पुरुषोत्तम राम चंद्र जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए संपूर्ण रामायण को सिर्फ 15 मिनट में प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर शिक्षिका रंजना राय ने दीपावली के पर्व के महत्व को बताते हुए कहा कि श्री रामचंद्र जी का जीवन अनुकरणीय है। दीपावली दीपो को प्रकाशित करने का पर्व है, अज्ञान रूपी अंधकार से मुक्त कर जीवन को प्रकाशमय बनाना है सभी छात्र छात्राओं को दीपावली की शुभकामना दी।

वहीं रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन इस अवसर पर हुआ। विभिन्न कक्षा के छात्र छात्राओं ने रंगोली बनाई। विद्यालय के प्रांगण में एक बृहद रंगोली अत्यंत ही स्मरणीय बना। जिसका थीम था विविधता मे एकता ” भारत जैसे देश का विकास सभी लोगों का उन्नत में है। रंगोली को 11वीं और 12वीं वाणिज्य के बच्चों ने बनाया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य लाला रत्नेश्वर ने इस अवसर पर विद्यालय परिवार को दीपावली की शुभकामना दी। हर्ष श्रीवास्तव प्रबंधक आरके मिशन स्कूल बलिया ने अपने संबोधन में कहा कि यह पर्व दीप का ही नहीं अपितु जीवन में प्रकाश और आशा का भी संचार करता है। इस पर्व पर छात्र छात्राओं को पटाखों से भी दूर रहने का कहा क्योंकि प्रदूषण बढ़ना सुयोग्य नागरिक का काम नहीं। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं शिक्षकों को दीपावली की शुभकामनाएं दी।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago