Categories: बलिया

बलियाः मंडलायुक्त ने ईआरओ-एईआरओ की बैठक ली, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

बलिया दौरे पर आए मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने कलेक्ट्रेट सभागार में सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी(ईआरओ) व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने तमाम दिशा-निर्देश जारी किए।

अधिकारियों के साथ बैठक में आए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी बातचीत की। और मतदाता पुनरीक्षण अभियान के संबंध में जानकारी ली। मतदाताओं के नाम जोड़वाने, कटवाने आदि को लेकर आए प्रपत्रों की संख्या की भी जानकारी ली।

जिन बूथों पर महिला मतदाताओं की संख्या कम है, उस पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए। चुनाव संबंधित हर कार्य में ईआरओ और एईआरओ के कार्य को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि सभी ईआरओ बीएलओ के सम्पर्क के रहें। किसी फॉर्म को खारिज भी करना हो तो एक बार फिर जांच पड़ताल कर यह सुनिश्चित कर लें कि वह पात्र नहीं है। ध्यान रहे कि हर पात्र का नाम सूची में जुड़ जाए। जिस तहसील के ज्यादा लम्बित है, वहां की सूची मांगी।

सभी प्राप्त प्रपत्रों की सुपर चेकिंग कर लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुनरीक्षण अभियान के संचालन पर सभी अधिकारी नजर रखें। यह सुनिश्चित कराएं कि बीएलओ ठीक ढंग से काम करें। बेवजह किसी का नाम सूची से न हटाया जाए। पहली जनवरी 2022 को 18 वर्ष पूरी करने वाले कोई पात्र मतदाता सूची से वंचित भी न रहने पाए। बैठक में जिलाधिकारी अदिति सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago