Categories: बलिया

बलिया – ‘जिला वॉलीबॉल चैम्पियनशिप’ : जमुना राम और सिंहपुर की शानदार शुरुआत

बलिया में जिला वॉलीबाल एसोसिएशन के तत्वावधान में ‘जिला वॉलीबाल चैम्पियनशिप’ का आगाज वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को हुआ। जिसका उद्घाटन वरिष्ठ समाजसेवी अजीत राय और अध्यक्षता सनबीम स्कूल बलिया के निदेशक अरुण सिंह ’गामा’ ने की।

उद्घाटन मुकाबले में महरी की टीम ने दोकटी को 25-22, 25- 21 से पराजित किया। अन्य मुकाबलों में जमुना राम मेमोरियल स्कूल ने सनबीम को 25-20, 26-24 से परसिया ने आर के मिशन को 25-9, 25-14 से सिंहपुर ने बर्रेबोझ को 25-15, 25-13 सोहांव ने सिंहपुर ’बी’ को 25-10, 25-11 स्टेडियम ने रसड़ा 25-11, 25-19 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।

निर्णायक की भूमिका प्रदीप कुमार, प्रियेश राय, राम यादव, शुभम भारद्वाज, विकास सिंह और दीपक यादव आदि ने निभाई। बता दें चैम्पियनशिप में जनपद की 19 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। सेमीफाइनल फाइनल मुकाबले बुधवार को खेले जाएंगे।

जिला चैम्पियनशिप के दौरान क्रीड़ा अधिकारी धीरेंद्र पुरुषोत्तम, राष्ट्रीय खिलाड़ी अक्षय कुमार राय, डॉ. साकेत बिहारी शर्मा, पवन कुमार राय, रमन श्रीवास्तव, अजय प्रताप साहू, बाल कृष्णमूर्ति, कमल राय, अरविंद कुमार सिंह, सरदार मोहम्मद अफजल आदि उपस्थित रहे।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago