एक के बाद एक प्रवासी श्रमिकों की मौत से थर्राया जिला बलिया……

बलिया डेस्क. कोरोना महामारी के बीच लॉकडाउन के कारण अपने-अपने घर वापस लौट रहे प्रवासियों की एक के बाद एक मौत से जनपद बलिया एक बार फिर से थर्रा गया. हालांकि मरने वाले प्रवासियों में कोई भी बलिया का रहने वाला नहीं है, लेकिन तीनों के शवों को बलिया प्रशासन ने कब्जे में लेकर पोर्स्टमार्टम के लिए भेजा. तीनों की रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी, हालांकि प्रवासियों की मौत से तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.
मौत नंबर -1
देश नेपाल, जिला जनकपुर, थाना दूभी और गांव चिकना निवासी शोभरन कुमार श्रमिक स्पेशल ट्रेन पर सवार होकर मुम्बई से वापस लौट रहा था इसबीच किसी कारणवश गाजीपुर के समीप उसकी तबियत बिगड़ने लगी. जिससे कोच में सवार अन्य यात्रियों में हड़कंप मच गया, चूंकि ट्रेन बलिया रूकने वाली थी, लिहाजा कंट्रेाल रूम ने इसकी सूचना माडल स्टेशन बलिया को दी, इसके बाद जैसे ही ट्रेन बलिया पहुंची, पहले से मुस्तैद स्वास्थ्य विभाग की टीम व पुलिसकर्मियों ने उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां देररात उसकी मौत हो गयी. इसके बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया. रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी.
मौत नंबर- 2
अभी नेपाल के युवक को लेकर जिला प्रशासन और रेलवे प्रशासन सकेते में ही था कि तब तक मंगलवार की रात ही रेलवे प्रशासन को सूचना मिली कि एक ट्रेन जो सूरत चलकर हाजिपुर जा रही है, उसमें भूषण सिंह (58) निवासी बंशी छपरा, थाना एकमा, जिला सारण, बिहार की रास्ते में किसी कारणवश में मौत हो गयी है. इसके बाद बलिया ट्रेन रूकते ही शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया है. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता लग सकेगा.
मौत नंबर-3
रोडवेज बस से सूरत से आ रहे एक प्रवासी मजदूर की मंगलवार की देररात मौत हो गयी. जिसके चलते रोडवेज परिसर में हड़कंप मच गया. इसकी सूचना किसी कर्मचारी ने कोतवाली पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया. जेब में मिली कागजात के आधार पर शव की पहचान मऊ जिले के मधुबन निवासी मुनीब शाह का पुत्र केशव साह के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया, रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

7 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago