बांसडीह। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के दंश से पूरा विश्व झेल रहा है। इस बीमारी का मूल स्रोत चमगादड़ को माना जा रहा है। ऐसे में मनियर थाना क्षेत्र के बिशुनपुरा गांव में बीते दो-तीन दिनों से अचानक बड़ी तादाद में चमगादड़ों के मरने से गांववासी दहश्हतजदा है।
मनियर थाना क्षेत्र के बिशुनपुरा गांव के खड़ैंचा मौजे में साधन सहकारी समिति के पास बगीचे में कई वर्षों से पेड़ों पर चमगादड़ रह रहे हैं। इसबीच बीते सोमवार से लेकर गुरुवार तक भारी तादाद चमगादड़ों के मरने से गांववासी सिहर उठे हैं। चूंकि अब तक देश दुनिया में कोरोना वायरस का स्रोत चमगादड़ माना जा रहा है, ऐसे में हर कोई सकते में हैं।
चमगादड़ों की मौत की सूचना ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्री राम तिवारी उर्फ बब्लू ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ सहाबुद्दीन को दी, जिसके बाद डाक्टर सहाबुद्दीन की सूचना पर चिकित्सकों की टीम एवं वन विभाग मौका मुआयना किया। \
समें डॉ लाल बहादुर, डॉक्टर के पी नारायण, डॉक्टर राज भैरव व प्रेमशंकर सिंह रहे। इस संदर्भ में सीवीओ बलिया डॉ अशोक कुमार मिश्रा से पूछे जाने पर बताया कि टेंपरेचर ज्यादा बढ़ रहा है हो सकता है इसी वजह से चमगादड़ मर रहे हैं।
उनका सैंपल आईवीआरआई बरेली जांच के लिए भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…