Categories: बलिया

बलियाः जिला पूर्ति अधिकारी ने की पेट्रोल पंपों की जांच, 1 को कारण बताओ नोटिस जारी

बलिया के चित्तू पांडेय चौराहा और बांसडीहरोड के शंकरपुर में स्थित पेट्रोल पंपों की जांच की गई। इस दौरान अनियमितता मिलने पर एक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

बता दें कि जिला पूर्ति अधिकारी रामजतन यादव ने रविवार को पेट्रोल पंपों की जांच की। इस दौरान चित्तू पांडेय चौराहा पर स्थित एक पेट्रोल पंप की जांच में पेयजल व शौचालय नहीं मिला। हवा के लिए लगी मशीन भी जर्जर हालत में मिली। वहीं ओवरब्रिज के निर्माण के बाद पेट्रोल पंप की काफी कम जगह बची है। जिसके चलते परेशानी आ रही है।

डीएसओ ने बताया कि डीजल के आउटलेट को गैर जगह स्थानान्तरित कर दिया गया, जबकि वर्तमान में केवल पेट्रोल का नोजल मौजूद है। वहीं बाट-माप के विभाग के कर्मचारियों की जांच में तेल का माप सही मिला। लेकिन अन्य सुविधाएं नहीं मिली। ऐसे में हिन्दुस्तान पेट्रोलियम व अन्य सम्बंधित विभागों को नोटिस भेजा जाएगा।

इसके अलावा जिला पूर्ति अधिकारी ने शंकरपुर में स्थित किसान सेवा केंद्र की जांच की तो वहां स्टॉक व तेल का घनत्व सही मिला लेकिन अभिलेख उपलब्ध नहीं होने से संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago