Categories: बलिया

बलियाः जिपं अध्यक्ष ने परखी निरीक्षण भवनों की व्यवस्थाएं, जेई से मांगा स्पष्टीकरण

बलियाः जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद चौधरी ने सिकंदरपुर, बेल्थरा, नगर और रसड़ा स्थित निरीक्षण भवनों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हर व्यवस्था की बारीकी से जांच की, अव्यवस्था मिलने पर नाराजगी जताई। सिकंदरपुर डाकबंगले में पसरी अव्यवस्थाओं को लेकर उन्होंने अवर अभियंता से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही लापरवाही बरतने पर चौकीदार पर कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

इस दौरान चौधरी ने पांच निर्माणाधीन व पूर्ण हो चुकी सड़कों का भी निरीक्षण किया, निर्माण की गुणवत्ता परखी । साथ ही उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। चौधरी ने अभियंता को समझाईश देते हुए कहा कि जिला पंचायत की जो भी संपत्ति है, उसका रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जाए। निरीक्षण भवनों की हालत हमेशा बेहतर रखी जाए।

उन्होंने भवन में अधिकृत लोगों के ही प्रवेश कराने की बात कही। साथ ही कहा कि इस बात का भी ख्याल रखा जाए कि समय सीमा के अंदर प्रोजेक्ट से जुड़े कार्य पूर्ण हो जाएं। इस दौरान अपर मुख्य अधिकारी अशोक सिंह, अभियंता राकेश कुमार राय, लिपिक राजीव सिंह व सम्बंधित जेई साथ थे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 days ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 week ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

3 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago