बलिया जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने शनिवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व में दिए गए निर्देशों का सत्यापन देखा। उन्होंने सीएमएस एस के यादव को निर्देश दिया कि गेट पर कर्मचारी की नियुक्ति की जाए जो आने वाले मरीजों को तत्काल इमरजेंसी वार्ड तक पहुंचाएं।
जिलाधिकारी ने इससे पूर्व निर्देश दिया था कि सभी वार्डों के बाहर बेंचें लगाई जाए जो कि लग चुकी थी। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने कहा कि दो कमरों में इमरजेंसी वार्ड बनाया जाए साथ ही आपातकालीन अस्पताल के प्रवेश कक्ष को प्रतिक्षालय बनाया जाए जिससे कि लोगों को बैठने में सहूलियत हो। इस दौरान जिलाधिकारी के साथ मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा भी उपस्थित रहे।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…