Categories: बलिया

बलियाः सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी

बलिया जिलाधिकारी रवींद्र कुमार आज रतसड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र की व्यव्स्थाओं का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्र के वार्ड, मेडिसिन स्टोर रूम, शौचालय और कक्षों का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने वहां पर कर्मचारियों की उपस्थिति पुस्तिका और मरीजों को दी जाने वाली दवाई रजिस्टर की भी जांच की। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी राकिफ़ अख्तर ने जिलाधिकारी को बताया कि इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हर तरह की सुविधा उपलब्ध है साथ ही ऑक्सीजन के सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।

जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था देखकर संतोष व्यक्त किया और प्रभारी चिकित्सक को उनके कार्य के लिए बधाई दी। साथ ही उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों के आवास और बिजली, पानी के विषय में भी जानकारी ली। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जयंत कुमार, मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा ,स्वास्थ्य केंद्र के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 months ago