बलिया जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने सिकंदरपुर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर जनसुनवाई में हिस्सा लिया। उन्होंने जनता की शिकायतों को सुना।
इस मौके पर राजस्व,पुलिस, विद्युत, विकास , चकबंदी आदि विभागों के कुल 140 मामले आए, जिनमें 10 का मौक़े पर निस्तारण कराया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता से किया जाए और समस्याओं का निस्तारण कर अपलोड करना सुनिश्चित करें।
भूमि विवाद के मामलों में निर्देश दिया कि राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौक़ा मुआयना करके सही व्यक्ति को न्याय दिलाएँ। इस अवसर पर एएसपी दुर्गा शंकर तिवारी, एसडीएम रवि पासवान सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…