Categories: बलिया

बलियाः जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने किया महिला अस्पताल का निरीक्षण

बलिया। जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार आज जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने चिकित्सालय के ओपीडी रूम, लेबर रूम, ऑपरेशन कक्ष आदि का निरीक्षण किया।

चिकित्सालय के सीएमएस डॉक्टर सुमिता सिन्हा ने जिलाधिकारी को बताया कि चिकित्सालय में सभी व्यवस्थाएं हैं और यहां पर आने वाले मरीजों का समय बद्ध तरीके से इलाज किया जाता है। जिलाधिकारी ने तीमारदारों से भी इस संबंध में बातचीत की। जिलाधिकारी ने वहां की व्यवस्था देख कर संतोष व्यक्त किया और चिकित्सालय की सीएमएस को बधाई दी और उनके कार्य को प्रोत्साहित किया।

इस दौरान सीएमएस सुनीता सिन्हा ने जिलाधिकारी को बताया कि अभी महिला अस्पताल में बच्चों के एक्सरे के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। इसके लिए जिलाधिकारी ने उन्हें निर्देशित किया कि इस संबंध में पत्र शासन को भेजा जाए। साथ ही चिकित्सालय को यदि किसी भी चीज की आवश्यकता हो तो उसके लिए तुरंत उनसे संपर्क किया जाए।, लोगों का स्वास्थ्य प्रशासन की प्राथमिकताओं में से एक है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा के अतिरिक्त जिला चिकित्सालय के सभी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago