Categories: बलिया

बलिया जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट से संबंधित अधिकारियों की ली बैठक

बलिया: उप्र पुलिस परीक्षा को लेकर जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में सभी संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि इस परीक्षा में हर स्तर पर अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। जिनको जो जिम्मेदारी मिली है, उसका निर्वहन ध्यानपूर्वक करेंगे। कहीं भी किसी प्रकार की छोटी से छोटी चूक भी नहीं होनी चाहिए।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जो निर्देश पुस्तिका में निर्देश अंकित है, उसी के अनुसार परीक्षा से जुड़ी सभी कार्यवाही की जानी है। इसलिए इस बुकलेट का अध्ययन ध्यान से कर लें। इसमें परीक्षा से जुड़ी हर बारीकियां अंकित हैं। उन्होंने दोहराया कि परीक्षा को सुचितापूर्वक सम्पन्न कराने के प्रति सरकार पूरी तरह गंभीर है, लिहाजा छोटी से छोटी चूक की भी संभावना नहीं होनी चाहिए। किसी भी स्तर पर किसी की भी लापरवाही मिली तो बड़ी कार्रवाई तय है। बैठक में पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर, एडीएम डीपी सिंह, मुख्य कोषाधिकारी आनंद दूबे, माध्यमिक शिक्षा विभाग के अतुल तिवारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago