Categories: बलिया

बलियाः जिलाधिकारी ने ली जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक, DPRO को लगाई फटकार

बलिया कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने की। इस दौरान बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई साथ ही जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

DM कुमार ने डीपीआरओ को निर्देश दिए कि शौचालय निमार्ण के लिए 12 हजार रुपये प्रथम, द्वितीय किस्तों में भुगतान किया गया है। इसकी रिपोर्ट तुरन्त डीडीओ, बीडीओ के हस्ताक्षर से आख्या प्रस्तुत करने को कहा। साथ ही कितने शौचालय निर्माण हुआ और कितना बनना शेष है उसकी रिपोर्ट सभी एसडीएम के माध्यम से उपलब्ध कराने को कहा।इसके साथ ही शौचालय की देखभल करने के लिए स्वयं सहायता समूहों को कार्य सौंपा गया था, इसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। 164 राजस्व गांवों में हुए कार्यों की रिपोर्ट एसडीएम पोर्टल पर अपलोड नहीं हुआ है, उसको तुरंत अपलोड करने के निर्देश दिए। 41 गंगा ग्राम पंचायतों में कार्य नहीं हुआ है उसका बजट बिना अनुमति के वापस करने पर और कैश बुक कंपलीट न होने की दशा में डीपीआरओ को कड़ी फटकार लगाई और सख्त निर्देश दिया कि कैशबुक एक सप्ताह के अंदर पूरा करने को कहा।

साथ ही गंगा ग्राम पंचायतों में जो कार्य हुआ है बीडीओ, एडीओ पंचायत के माध्यम से सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ प्रवीण वर्मा, सीएमओ, डीपीआरओ, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी विजय शकर एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago