Categories: बलिया

बलिया: आगामी चुनाव को लेकर जिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की चर्चा

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बलिया ज़िला प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसी को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

उन्होंने कहा कि निर्वाचक नामावली पूरी तरह शुद्ध बने, इसके लिए सब का सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि सभी बूथ लेवल एजेंट को भी इस कार्य पर नजर रखने के लिए तत्पर रहना होगा। इसके साथ ही राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों ने भी अपनी ओर से महत्वपूर्ण सुझाव दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि 23 जनवरी को मतदाता सूची का प्रकाशन हो चुका है। सभी प्रतिनिधियों को इसकी निशुल्क प्रति दी गई। जिलाधिकारी ने कहा कि सूची को देख लें कि कहीं कोई गलत नाम तो नहीं अंकित हो गया है। यह भी कहा गया कि विशिष्ट व्यक्तियों का नाम भी जरूर देख लें। विशेष रूप से चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों के नाम का अवलोकन जरूर कर लिया जाए। जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है, वो अपना नाम अवश्य जुड़वा लें।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago