Categories: बलिया

बलिया: तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

बलिया के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार को रौंद दिया। जिससे बाइक सवार अंडा कारोबारी रामाशीष 40 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, हादसा बढु बांध बालू बैरियर के पास रात करीब 8 बजे हुआ। जहां अंडा कारोबारी रामाशीष अपनी दुकान बंदकर बाइक से खजुआ अमरोहा गांव अपने घर जा रहा था कि इस बीच कासमाबाद रसड़ा पीडब्ल्यूडी संपर्क मार्ग पर बढु बांध बालू बैरियर के पास अचानक तेज रफ्तार बोलेरो ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बोलेरो रसड़ा से गाजीपुर की तरफ जा रही थी।

हादसे के बाद बोलेरो सड़क किनारे करीब 8 फीट नीचे गड्ढे में चली गई, जिससे बोलेरो सवार को भी हल्की चोटे आई लेकिन हादसे से घबराकर सभी बोलेरो सवार मौके से निकल भागे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और घटना की सूचना परिजनों को दी। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago