Categories: बलिया

बलियाः जिला अस्पताल की इमरजेंसी ट्रामा सेंटर की तर्ज पर तैयार, मरीजों की मौत पर हुआ बड़ा खुलासा

बलिया में गर्मी से लोगों की मौत के बाद अब जिला असप्तला में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाया जा रहा है। इसी के तहत जिला अस्पताल की इमरजेंसी व्यवस्था को ट्रामा सेंटर की तर्ज पर तैयार किया गया है। अस्पताल की इमरजेंसी में दो एसी और वार्ड में पांच कूलर लगवा दिए गए हैं। इसके अलावा अन्य व्यवस्थाएं भी दुरुस्त कराई गई हैं।

इमरजेंसी को तीन हिस्सों में बांटा गया है। सर्वाधिक गंभीर मरीजों को रेड जोन और सुधार वाले मरीजों को यलो जोन में रखा जाएगा। जो मरीज डिस्चार्ज होने की स्थिति में होंगे अथवा जिन की स्थिति गंभीर नहीं होगी उन्हें ग्रीन जोन में रखकर निगरानी की जाएगी।

इधर लगातार हो रही मौतों के बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बलिया में निरीक्षण करने पहुंची टीम ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट शासन को भेजी है, लेकिन इसमें मौत की वजह लू नहीं बताई गई है। टीम अपनी रिपोर्ट अगले सप्ताह भेजेगी। निदेशक उपचार डॉ. केएन तिवारी और निदेशक संचारी डॉ. एके सिंह के नेतृत्व में बलिया पहुंची टीम ने सभी पहलुओं पर जांच की है। टीम ने बीमार लोगों के सैंपल केजीएमयू भेजे। अब तक की जांच में मरीजों में मामूली संक्रमण होना बताया गया है।
पानी के सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद इस पर विस्तार से रिपोर्ट तैयार की जाएगी। बलिया, देवरिया सहित आसपास के जिलों में जून माह में प्रतिदिन होने वाली मौत का डाटा भी मुख्यालय मंगा लिया गया है। अब हर दिन होने वाली मौत के बारे में भी निगरानी की जा रही है। टीम ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि संबंधित क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति के मुताबिक रेफरल सेंटर पहुंचने में काफी वक्त लगता है। संबंधित इलाके के मरीज गंभीर होने पर बीएचयू ट्रामा सेंटर अथवा आजमगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजे जाते हैं। इलाज में देरी होने की वजह से भी कई मरीज दम तोड़ रहे हैं।
Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago