Categories: बलिया

बलियाः जिला अस्पताल के डायलिसिस यूनिट बढ़ेंगे छह बेड

बलियाः जिला अस्पताल में अब डायलिसिस यूनिट में 6 बेड्स और बढ़ेंगे, जिससे मरीजों को आने वाली परेशानी से निजात मिलेगी। अभी अस्पताल में बेड्स की कमी होने से डायलिसिस मरीजों को इलाज के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। अभी भी अस्पताल में 20 से 22 मरीज वेटिंग में चल रहे हैं। अस्पताल से रोजाना दो से तीन मरीजों को लौटना पड़ता है।

अस्पताल में पीपीपी मॉडल पर डायलिसिस यूनिट्स का संचालन किया जाता है। कुल 10 बेड्स हैं। जिस पर तीन शिफ्टों में डायलिसिस की जाती है। बेड्स की कमी होने से कई मरीज मजबूरी में निजी केंद्रों पर डाकर डायलिसिस करवाते हैं। गंभीर रोगियों को दूसरे जनपदों में इलाज के लिए रवाना होना पड़ता है।

जिला अस्पताल प्रबंधन ने अक्टूबर में प्रदेश के डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक से इस समस्या के बारे में अवगत कराया था। पांच बेड बढ़वाने की मांग की सीएमएस डॉ. दिवाकर सिंह ने बताया कि संस्था की ओर से जल्द ही बेडों को बढ़ाने और मशीनों को लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अस्पताल में सीरो निगेटिव मरीजों के लिए पांच बेड और पॉजिटिव मरीजों के लिए एक बेड़ बढ़ाया जाएगा। इससे यूनिट में निगेटिव मरीजों के लिए 14 बेड और पॉॅजिटिव मरीजों के लिए दो बेड की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।

 

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago