Categories: featured

बलिया। पीएम आवास में भ्रष्टाचार करने वाले सचिव पर गिरी गाज, जिला विकास अधिकारी ने किया निलंबित

बलिया के नवानगर ब्लॉक के ग्राम पंचायत लीलकरण में तैनात ग्राम विकास अधिकारी (सचिव) अरविंद कुमार निगम पर गाज गिरी है। जिला विकास अधिकारी राजित राम मिश्र ने बड़ी कार्यवाही करते हुए अरविंद कुमार को निलंबित कर दिया है। इसके साथ जिला विकास अधिकारी ने उन्हें रेवती ब्लॉक से सम्बद्ध करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई का निर्देश दिया है।

बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) वित्तीय वर्ष 2020-21 में नवानगर ब्लॉक के लीलकर पंचायत में तैनात ग्राम विकास अधिकरी अरविन्द कुमार निगम पर पीएम आवास योजना में हेराफेरी करने का आरोप है। अरविंद ने पात्रों को अपात्र कर उन्हें अवास से वंचित रखा साथ ही अपात्रों को लाभ दिलाया। इसके साथ ही गड़वार ब्लॉक के ग्राम पंचायत बदनपुरा व ग्राम पंचायत रतसड़कला की शिकायत मिली थी। जिसके बाद डीडीओ ने इसके जांच का जिम्मा नवानगर बीडीओ को दिया था।

बीडीओ ने अपनी जांच रिपोर्ट में ब्लॉक के लीलकर पंचायत के सचिव निगम द्वारा अल्पसंख्यक वर्ग के स्थायी प्रतीक्षा सूची में 7 अपात्र लाभार्थियों एवं अन्य वर्ग के स्थायी प्रतीक्षा सूची के 12 अपात्र लाभार्थियों का विलोपन कार्य करना था, लेकिन ऐसा न करके वरीयता क्रम 9 के पात्र लाभार्थी अशर्फी पुत्र मानसी को अपात्र करते हुए आवास से वंचित कर दिया गया है। वहीं वित्तीय वर्ष 2021-22 के तीन अपात्र लाभार्थियों का चयन किया गया है। जिला विकास अधिकारी ने इसके लिए सचिव को दोषी मानते हुए सस्पेंड करते हुए रेवती ब्लॉक से सम्बद्ध किया है। पूरी कार्यवाही के बाद अब भ्रष्ट अधिकारियों के बीच में हड़कंप मचा हुआ है।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago