बलिया- एमडीएम के जिला समन्वयक कोरोना पॉजिटिव, BSA ऑफिस हॉटस्पॉट घोषित !

बलिया डेस्क :  बलिया के मुख्य चिकित्सा अधिकारी जो कोरोना काल के शुरुआती दौर में कोरोना के खिलाफ लड़ाई की अगुवाई कर रहे थे, रविवार रात कोरोना वायरस के संक्रमण से दम तोड़ दिया। वह 29 दिसंबर को एसजीपीजीआई लखनऊ में भर्ती हुए थे और 02 जनवरी से वेंटिलेटर पर थे।

वहीँ इस दुखद  खबर पर डीएम, एसपी शाही ने कहा कि डॉ. जितेंद्र पाल सिंह लगातार कोरोना के खिलाफ जिले का नेतृत्व कर रहे थे और जिले और लोगों की सेवा में उन्होंने सर्वोच्च बलिदान दिया।

वहीँ अभी इस खबर से बलिया के लोग उभरे भी नहीं थे कि जिला समन्वयक एमडीएम अजीत कुमार पाठक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने की खबर सामने आई इसके  बाद जिलाधिकारी द्वारा बीएसए कार्यालय को हॉटस्पॉट घोषित किया गया है।

कार्यालय में अधिकारी-कर्मचारी के अलावा नवनियुक्त लगभग 800 से अधिक शिक्षकों की दैनिक उपस्थिति हो रही है। कार्यालय परिसर में विद्यालय भी संचालित है।

ऐसे में कार्यालय, नवनियुक्त शिक्षकों की उपस्थिति व विद्यालय को दो दिन के लिए बंद किया गया है, ताकि कार्यालय को सैनिटाइज कराया जा सके। पांच जनवरी के अपरान्ह तक बीएसए कार्यलय परिसर बंद रहेगा, अब यहां नियमित कार्य छह जनवरी से ही प्रारंभ हो सकेगा।

बलिया में पहले चरण में 10319 स्वास्थ्यकर्मियों को लगेगी वैक्सीन
कोविड-19 टीकाकरण के लिए शासन के गाइडलाइन के अनुसार बलिया में सर्वे आरंभ हो गया है। जनपद में कोरोना टीकाकरण के लिए चार फेज में बांटा गया है। पहले फेज में सरकारी एवं प्राइवेट स्वास्थ्य कर्मी, दूसरे फेज में पुलिस, सफाईकर्मी एवं अन्य रहेंगे। जबकि तीसरे फेज में 50 से ऊपर वाले गंभीर रोगी रहेंगे।

वहीं, चौथे फेज में 50 से नीचे वाले सभी लोगों को शामिल किया गया है। इसके तहत प्रथम फेज में सरकारी 9239 और प्राइवेट 1080 लोगों की सूची तैयार कर ली गई है। इनका मोबाइल नंबर, आधार कार्ड को छोड़कर अन्य आईडी, पिनकोड आदि अपलोड किया जा रहा है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago