बलिया डेस्क : बलिया के मुख्यचिकित्साधिकारी, डॉ. जितेंद्र पाल की लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी उम्र 57 वर्ष थी, बता दें की कुछ दिन पहले ही वो कोरोना पॉजिटिव हो गए थे ।
कोरोना संक्रमण के बाद इलाज के लिए 29 दिसंबर को पीजीआई अस्पताल में भर्ती हुए थे। बताया गया है की अचानक उनका आक्सीजन लेबल घटने के कारण चिकित्सकों की टीम ने उनको पीजीआई रेफर कर दिया था ।
उनके निधन की पुष्टि करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सियर के अधीक्षक डॉक्टर तनवीर ने बताया कि डॉ जितेंद्र पाल पिछले सात दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें गंभीर संक्रमण के दौरान ही उन्हें अस्पताल में लाया गया था। उनके दोनों फेफड़े संक्रमण के कारण काफी प्रभावित हुए थे।
पिछले 10 दिन से वह आइसीयू में ही थे की हालत गंभीर होने के कारण सोमवार सुबह को उनका निधन हो गया। उनके निधन से स्वास्थ्य महकमे में शोक की लहर दौड़ गई जिले के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है। बता दें की बलिया में उनकी पोस्टिंग पिछले आठ महीने कोरोना काल मे ही हुई थी ।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…