Categories: बैरिया

बलिया- घाघरा की लहरों ने लोगों का जीना किया दुश्वार, घर छोड़ने पर हुए मजबूर

बाढ़ ने बलिया जिले के लोगों का जीवन दुभर कर दिया है। जिले के बैरिया तहसील के सुरेमनपुर दियरांचल के गोपालनगर के रहवासी इन दिनों घाघरा की खतरनाक लहरों का सामना कर रहे हैं। घाघरा नदी की लहरों के चलते किनारों पर भयानक कटाव देखने को मिल रही है। कटाव के डर से आसपास के लोग अपनी जगह बदलने पर मजबूर हैं। सुरेमनपुर में लगभग सौ एकड़ से ज्यादा उपजाऊ जमीन कटाव की जद में आ चुकी है। जिसके चलते लोगों की फसलें व्यापक तौर पर तबाह हो चुका है।घाघरा नदी की लहरों के चलते हो रहे कटाव से भयभीत होकर गोपालनगर की कुछ बस्तियों के लोग खुद ही अपना घर उजाड़ रहे हैं ताकि दूसरे इलाकों में अपनी झोपड़ी रख सके। अपना घर हटा रहे लोगों का कहना है कि घाघरा नदी की लहरें कब आकर हमारा घर बहा ले जाएंगी कोई कह नहीं सकता। ऐसे में अगर अचानक इस तरह की स्थिति उत्पन्न हुई तो हमारे घर का करकट भी नहीं बच सकेगा। इसलिए पहले ही हमलोग यहां से दूसरी जगह जा रहे हैं।

गोपालनगर के करीब लगभग आधा दर्जन से ज्यादा लोग अपना ठीकाना बदल चुके हैं। ऐसे में लोग सुरेमनपुर रामबालक बाबा मठ के पूरब पुराने रेलवे लाइन के पास आकर बस गए हैं। ऐसे लगभग आधा दर्जन से ज्यादा परिवार यहां रेलवे लाइन के पास रहने पर मजबूर हैं। हालांकि ऐसी स्थिति के बावजूद भी इन लोगों का हाल पूछने ना कोई जन प्रतिनिधि आ रहा है और ना ही कोई सरकारी अधिकारी। लोग अपने हाल पर छोड़ दिए गए हैं। घाघरा की लहरों के आतंक के साए में लोग जैसे-तैसे दिन गुजार रहे हैं।

गोपालनगर के लोगों की मांग है कि स्थिति को देखते हुए तत्काल सरकारी सहायता पहुंचाई जाए। उनके रहने के लिए किसी सरकारी शिविर की व्यवस्था की जाए। साथ ही राशन का भी इंतजाम किया जाए।

Akash Kumar

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago