Categories: बलिया

बलिया – बांसडीह क्षेत्र पंचायत की बैठक में विकास पर चर्चा, 9 करोड़ 18 लाख की कार्य योजना को मंजूरी

बलिया। बांसडीह क्षेत्र पंचायत के डवाकरा हाल में ब्लॉक प्रमुख सुशीला देवी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें विकास के 4 दर्जन से अधिक 9 करोड़ 18 लाख की कार्य योजना को मंजूरी दी गयी। साथ ही बैठक में नयी योजनाओं पर विचार हुआ। राज्य वित,पंचम वित, पद्रंहवा वित और मनरेगा कार्यो के प्रस्ताव सर्व सम्मति से पास हुए।

इस दौरान विधायक केतकी सिंह ने कहा कि बांसडीह ब्लॉक के विकास के लिए प्रदेश सरकार की ओर से धन की कोई कमी नहीं होगीं। गांवों में पंचायत प्रतिनिधि आमलोगों के साथ आपसी सहमति बनाकर जल निकासी, जल संचयन, स्वच्छता, गलियों और सड़को का निर्माण कराये जिससे आम लोगों को सुविधा मिल सकें। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया की वह हमेशा विकास कार्यो में मदद को तैयार रहेंगी।

ब्लॉक प्रमुख सुशीला देवी ने ब्लॉक कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे बीडीसी और ग्राम प्रधान साथ ही आमलोगों से तालमेल बनाकर अपने कर्तब्यों और जिम्मेदारियो का निर्वहन करें। बीडीओ दिनेश कुमार मौर्य ने कहा कि पीएम ग्रामीण आवास योजना और स्वच्छता मिशन में शौचालय के चयनित लाभार्थियो का निर्माण कार्य तत्काल पूरा करायें। उन्होंने आवास, शौचालय, मनरेगा, समूह संगठन, नि:शुल्क बोरिग, पशु जीवन बीमा आदि योजनाओं की जानकारी दी। सदस्यों से प्रस्ताव बनाकर देने को कहा।

बैठक में फ्री बोरिग, विधवा, वृद्धा, विकंलाग, पेंशन,सौर उर्जा,उज्जवला योजना,कुपोषण,राशन कार्ड, इण्डिया मार्का हैण्डपम्प आदि योजना के बारे में विचार व चर्चा किया गया। बैठक में अवधेश पाण्डेय, सोनू सिंह, अखिलेश सिंह, प्रेम सिंह,ग्राम प्रधान नीतिश पाण्डेय रंजन, जिला पंचायत सदस्य फागू यादव, दिलीप तिवारी, विनय सिंह, दयाशंकर राजभर, अनिल यादव आदि थे।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago