Categories: बलिया

बुलंदशहर में बंदर के हमले में बलिया के सिपाही की मौत, परिवार में कोहराम

बलिया के एक सिपाही की बुलंदशहर पुलिस लाइन में बंदर के हमले में मौत हो गई। बंदर के हमले के दौरान सिपाही छत से गिर गया। जिसकी वजह से सिपाही की मौत गई। शुक्रवार को सिपाही का शव जैसे ही गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

बता दें रेवती थाना क्षेत्र के सुरेमनपुर दियराचंल अंतर्गत गोपाल नगर गांव निवासी लालबाबू राम बुलंदशहर पुलिस लाइन में एमटी सेक्शन में तैनात थे। 3 जनवरी को छत पर बैठे हुए थे। बंदरों ने उन पर हमला बोल दिया। बंदरों से बचने के चक्कर में वह छत से नीचे गिर गए। उन्हें सहकर्मियों ने सदर अस्पताल बुलंदशहर में भर्ती कराया।

इलाज के दौरान गुरुवार को उनकी मौत हो गई। कागजी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद सिपाही लाल बाबूराम का पार्थिव शरीर लेकर बुलंदशहर से पुलिसकर्मी गोपाल नगर पहुंचे। यहां उनकी अंत्येष्टि राजकीय सम्मान के साथ डूमाई गढ़ घाट पर की गई। मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र वीरेंद्र राम ने दिया।

लाल बाबू राम अपने परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। उनके जाने के बाद परिवार के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। पत्नी आरती देवी और 5 बच्चों सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Ritu Shahu

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

3 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago