Categories: बलिया

बलिया- कोऑपरेटिव डॉयरेक्टर रुद्रप्रताप को सपा में बड़ी जिम्मेदारी

बलिया। उत्तरप्रदेश में चुनाव प्रचार के बीच संगठन को मजबूत करने पर भी पार्टियां जोर दे रही हैं। जहां समाजवादी पार्टी ने कोआपरेटिव सीयर के डायरेक्टर रुद्रप्रताप यादव को समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव बनाया है। जिसको लेकर कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की। और सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आद्याशंकर यादव के नगर स्थित आवास पर रुद्रप्रताप यादव और सेरिफ अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सदस्य का फूल मालाओं से स्वागत किया।

इस दौरान समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव रुद्रप्रताप यादव और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सदस्य सेरिफ ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है। उसका बखूबी निर्वहन करेंगे, और पार्टी की नीतियों को जनजन तक पहुंचाएंगे। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष आद्याशंकर यादव ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सपा की ही सरकार बनेगी। प्रदेश की जनता भी तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है।

दरअसल सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की सहमति से संगठन को गतिशील बनाने के लिए समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष और विधानपरिषद सदस्य डॉ. राजपाल कश्यप ने ही मनोनित किया है।

इस मौके पर समाजवादी शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष आनन्द यादव, पिन्टू यादव, विधानसभा अध्यक्ष इरफान अहमद, सोनू यादव, अभय कुमार कौशल, अंगद यादव, फाइटर यादव, आफताब, संजय यादव, ग्राम प्रधान चौकिया उमेश चौरसिया, सुरेन्द्र यादव, गौरव शंकर यादव, अनूप यादव , सोनू राजभर, अनिल यादव,अमलेश आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर लोकगीत कलाकारों पप्पू पाण्डेय, साहबलाल यादव ने गीत प्रस्तुत किया।

Ritu Shahu

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

7 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago