बलियाः नौरंगा ग्राम पंचायत का पीपा पुल अभी तक नहीं बन पाया है। पीपा पुल न बनने से गंगा उस पार बसा नौरंगा अपने विधानसभा क्षेत्र के भू-भाग से कट गया है।
पीपा पुल 15 नंवबर से 15 जून के बीच हर वर्ष संचालित होता है। लेकिन इस साल ऐसा नहीं हुआ। विधानसभा चुनाव भी आने वाले हैं लेकिन लोक निर्माण विभाग हाथ पर हाथ धरे बैठा है। विभाग के अधिकारियों के द्वारा पीपा पुल बनाने की कोई हलचल तक नहीं की जा रही। इस वजह से 30 हजार की आबादी वाले नौरंगा के लोग बेहद परेशान है।
बता दें कि गंगा उस पार के नौरंगा, चक्की नौरंगा, भुवाल छपरा आदि गांव में लगभग 24 से अधिक सरकारी लाइसेंसी हथियार हैं जो अब तक बैरिया थाने में जमा नहीं हो सके हैं। कारण यही है कि पीपा पुल बना नहीं है, ऐसे में लोगों को असलहा जमा कराने के लिए 100 किलोमीटर का चक्कर लगाकर बैरिया थाना जाना पड़ेगा या फिर नाव का सहारा लेना पड़ेगा। बात आम लोगों की परेशानी की ही नहीं है, इस पुल के न बनने से प्रशासनिक अधिकारियों को भी काफी परेशानी होगी। चुनाव में ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों की मुसीबत बढ़ जाएगी।
वहीं उपजिलाधिकारी बैरिया अभय कुमार सिंह का कहना है कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से बातचीत हुई है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि एक सप्ताह के भीतर पीपा पुल बन जाएगा और आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। पुल के लिए सौ पीपा की आवश्यकता थी जिसमें 70 लगाए जा चुके हैं, वहीं 30 पीपा शीघ्र लगा दिए जाएंगे। बहरहाल अधिकारियों ने तो आश्वासन दे दिया है, देखना होगा कि पीपा पुल कब तक बनकर तैयार होता है।
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…