बलिया जिला अस्पताल में 4 दिन से डिजिटल एक्सरे की सुविधा ठप्प, मरीज परेशान

बलिया जिला अस्पताल में मरीजों को बेसिक स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। जिला अस्पताल में डिजिटल एक्सरे की सुविधा 4 दिन बाद भी शुरू नहीं हो पाई। अस्पताल में एक्स-रे कराने सैकड़ों मरीज आए, लेकिन जांच नहीं होने पर वे मायूस होकर लौट गए। यह पहली बार नहीं है जब जिला अस्पताल में इस तरह की अव्यवस्था बनी हो, इससे पहले भी कई बार जिला अस्पताल में इस तरह की अव्यवस्थाएं सामने आ चुकी है।बता दें कि जनपद के किसी सीएचसी पीएचसी पर एक्स-रे जांच नहीं होती है। जिला अस्पताल में रोज करीब डेढ़ से दो हजार से ऊपर मरीज आते है। इसमें हड्डी संबंधित चार सौ से ऊपर मरीज होते हैं। अस्पताल में एक्सरे सहित सभी जांचें निःशुल्क होती हैं, डिजिटल एक्स-रे जांच बंद है, इस वजह से मरीजों को दूसरे जिलों की ओर या प्राइवेट क्लीनिक की ओर रुख करना पड़ रहा है।

इधर एक माह बाद अस्पताल में मेडिकोलीगल और अल्ट्रासाउंड की जांच शुरू हो गई है। इससे पहले रेडियोलॉजिस्ट सड़क दुर्घटना के कारण लंबी छुट्टी पर चले गए थे, इस वजह से अस्पताल में मेडिकोलीगल और अल्ट्रासाउंड की सुविधा पूरी तरह बंद हो गई थी। अब रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति के बाद यह जांच दोबारा शुरू हुई है।

सीएमएस डा. दिवाकर सिंह ने बताया कि एक्स-रे मशीन की आटोमेटिक स्टेपलाइजर में तकनीकी खराबी के कारण जांच बंद है। टेक्नीशियन को सूचना दे दी गई है। जल्द ही मरम्मत होने के बाद पूर्व की भाति सुविधाएं मिलेंगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago