Categories: बलिया

बलिया में गंगा घाट पर कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु

सूर्य उपसना के महीने कार्तिक मास का आज अंतिम स्नान है। कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर बलिया के लोगों में बेहद उत्साह है। सुबह से ही क्षेत्र के श्रीरामपुर घाट पर हजारों की संख्या में भक्त जुट गए हैं। सबसे पहले घाट पर गंगा आरती हुई और इसके बाद श्रृद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई और भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया।

बता दें कि इस बार कार्तिक पूर्णिमा पर ग्रह नक्षत्रों का विशेष व अनूठा संयोग बन रहा है। जिससे पूर्णिमा स्नान का महत्व बहुत बढ़ गया है। इसको देखते हुए सूर्य की पहली किरण निकलने से पहले ही श्रृद्धालु घाट पर इकट्ठा हो गए थे। स्नान के बाद भक्तों ने सूर्य की उपासना की। घाटों पर दान-पुण्य का सिलसिला भी जारी है।

मान्यताओं के मुताबिक, कार्तिक पूर्णिमा के ही दिन भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र कार्तिकेय का जन्म हुआ था, जबकि सृष्टि के पालनहार भगवान विष्णु ने आज ही के दिन मत्स्यावतार रूप धारण किया था। इस कारण कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान और पूजा अर्चना करने वाले को अक्षय पुण्य और स्वस्थ जीवन की प्राप्ति होती है।

इसी वजह से भृगु बाबा की नगरी बलिया में गंगा की धारा में स्नान करने वालो की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। श्रद्धालु मोक्ष की कामना और बैकुंठ की प्राप्ति के साथ ही कोरोना की महामारी खत्म हो इसके लिए गंगा मईया से प्रार्थना कर रहे हैं। श्रीराम पुर गंगा घाट पर शाम को देव दीपावली भी धूम- धाम से मनाई जाएगी। वहीं अन्य धार्मिक आयोजनों का सिलसिला भी जारी रहेगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago