Categories: बलिया

बलियाः निकाय चुनाव को लेकर उपजिलाधिकारी ने किया चुनाव कंट्रोल रूम और मतगणना स्थल का निरीक्षण

बलियाः निकाय चुनाव को लेकर अधिकारी तैयारी में जुटे हैं। इसी कड़ी में उपजिलाधिकारी बैरिया आत्रेय मिश्र ने डीएम के निर्देश पर स्ट्रांगरूम, चुनाव कंट्रोल रूम और मतगणना स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के क्रम में उपजिलाधिकारी ने लक्ष्मण दास द्वाबा राष्ट्रीय इंटर कालेज बैरिया में प्रस्तावित स्ट्रांग रूम, चुनाव नियंत्रण कक्ष और मतगणना स्थल के रूप में उपयोग किए जाने वाले कक्षों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि चुनाव वाहनों को द्वाबा राष्ट्रीय इंटर कालेज के मैदान में पार्किंग कर वहां से रवाना किया जाएगा।

इसके साथ ही बताया कि कुल आठ मतदान केंद्रों पर 31 मतदेय स्थल बनेंगे। एक मतदान पेटी अध्यक्ष के लिए और दूसरी सभासद के लिए रखी जाएगी। हर मतदाता को सभासद व अध्यक्ष के लिए अलग-अलग मतपेटियों में मत पत्र डालना होगा। पांच टेबल पर सभासद के मतपत्र गिने जाएंगे। आठ टेबल पर अध्यक्ष के मतों की गणना होगी।
मतदाता पेटी चुनाव से पूर्व और बाद में इंटर कालेज के प्रशासनिक भवन के कक्ष में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखी जाएगी। मतगणना व परिणाम की घोषणा भी यही से की जाएगी। उपजिलाधिकारी ने कहा कि चुनाव के 24 घंटे पूर्व बिहार से लगी सीमाओं को सील कर दिया जाएगा।
उपजिलाधिकारी ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि उपद्रव फैलाने की कोशिश करने वालों को बक्सा नहीं जाएगा। निरीक्षण के दौरान द्वाबा लक्ष्मण दास इंटर कालेज के प्रधानाचार्य गोपाल सिंह भी उपजिलाधिकारी के साथ मौजूद थे। उपजिलाधिकारी ने विस्तृत रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेषित कर दिया है।
Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago