Categories: बलिया

बलिया: रोहित पांडेय के परिवार से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम, फफक-फफक कर रोने लगे पिता

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक बलिया के बांसडीह में कोतवाली गेट के सामने हुए नृशंस हत्याकांड में मृतक रोहित पांडेय के परिवार वालों से मिलने पहुंचे। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने मृतक के फोटो पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धांजलि अर्पित की।

मृतक के पिता दीपनारायण पाण्डेय डिप्टी सीएम से लिपट कर रोने लगे। उन्होंने अपने इकलौते बेटे की हत्या का पूरा वाकया डिप्टी सीएम को बताया। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद डर से कोई वकील हमारा केस भी लड़ने को तैयार नहीं है, हमें न्याय कैसे मिलेगा। इस पर उप मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि आप को न्याय जरूर मिलेगा।

उन्होंने कई वकीलों से बात कर पीड़ित परिवार का केस लेने के अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि हत्याकांड के आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई होगी, सरकार पीड़ित परिवार के साथ है। मौके पर उपमुख्यमंत्री के साथ मौजूद परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपए के आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया। कहा कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ है।

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि रोहित पांडेय की दुखद हत्या से हम सभी दुखी है। हम विश्वास दिलाते हैं कि इस मामले में न्याय मिलेगा। पाठक ने समाजवादी पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में लोकसभा चुनाव के बाद जिस तरह से समाजवादी पार्टी के आशीर्वाद से गुंडे और असामाजिक तत्व पनपे हैं और भोली भाली जनता पर कहर बरपा रहे है, समाजवादी पार्टी को उसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

बलिया हो या अयोध्या हो, घटनाओं ने मन को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए कम है। समाजवादी पार्टी जब-जब पावर में रही है, तब तब अराजकता और गुंडई हुई है। हमारी सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। समाजवादी पार्टी के डीएनए में गुंडई है। अराजकता है। हत्यारों और बलात्कारियों का संरक्षण देना समाजवादी पार्टी का पुराना काम रहा है। अखिलेश यादव हो या समाजवादी पार्टी का कोई नेता सभी अपराधियों के समर्थन में रहते हैं। उन्हीं के बल पर सरकार बनाने का असफल प्रयास करते हैं। इसलिए कभी सफल नहीं हो पाते हैं। कहा कि प्रदेश में जो भी पीड़ित है, उसके साथ सरकार खड़ी है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हमारी सरकार सुनिश्चित करेगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago