Categories: बलिया

बलिया- गोंड को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र देने की उठी मांग

बलिया में विश्व आदिवासी दिवस पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने गोंड, खरवार को अनुसूचित जाति का जाति प्रमाण पत्र देने की मांग की। जिनका कहना था कि शासनादेश होने के बावजूद जिले के लेखपाल और तहसीलदार अवहेलना कर रहे हैं। साथ ही कहा कि देश की आजादी में गोंड समाज की भी अहम भूमिका रही। लेकिन आज वही गोंड अवहेलना का शिकार हो रहे हैं।

बता दें विश्व आदिवासी दिवस गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के तत्वावधान में कलेक्ट्रेट स्थित अंबेडकर संस्थान के पास मनाया गया। बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी विचारधारा पर चर्चा की गई। भारतीय संविधान जिंदाबाद और विश्व आदिवासी दिवस जिंदाबाद के नारे लगाए गए। मुख्य वक्ता गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री इंडियन पीपुल्स सर्विसेज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद गोड़वाना ने कहा कि आज भारत की राष्ट्रपति आदिवासी जनजाति समुदाय की सम्मानित महिला हैं।

इस दौरान मांग की गई कि राष्ट्रपति राज्य पत्र संविधान अनुसूचित जनजाति आदेश संशोधित अधिनियम 2002 के अनुपालन में गोंड, खरवार को अनुसूचित जाति का जाति प्रमाण पत्र सुगमता जारी किया जाए। शासनादेश होने के बावजूद जिले के लेखपाल और तहसीलदार अवहेलना कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष सुमेर गोंड और सचिव परशुराम ने कहा कि 9 अगस्त 1942 अंग्रेज भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान 18 अगस्त को बैरिया थाना पर आदिवासी जनजाति समुदाय के रामजन्म गोंड, व छट्ठू गोंड शहीद हो गए। शिव शंकर गोंड, सूचित गोंड, एडवोकेट अशोक गोंड, आनंद गोंड, निहाल गोंड व राकेश कुमार गोंड आदि मौजूद रहे।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago