बलिया- महावीरी जुलूस में युवक की मौत मामला, SO और चौकी प्रभारी सस्पेंड

बलिया। महावीरी जुलूस में युवक की मौत मामले में लापरवाही बरतने पर पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई की है। लापरवाही के आरोप में एसपी ने एसओ (नरहीं) मदन पटेल और चौकी प्रभारी (ओक्डेनगंज) चंद्रभूषण पांडे को सस्पेंड कर दिया है। मामले की जांच अभी की जा रही है। जांच के बाद कुछ और पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की सम्भावना है। ऐसे में कार्रवाई से पुलिसकर्मियों में हड़कंप है।

जुलूस में फायरिंग से मौत- गौरतलब है कि सावन की पूर्णिमा पर गुरुवार को शहर में ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस निकला था। इस दौरान लोहापट्‌टी अखाड़े के जुलूस में शामिल कुछ युवकों के बीच डांस करने को लेकर विवाद हो गया। चाकूबाजी में दुबहड़ थाना क्षेत्र के नगवां निवासी लखन पासवान की मौत हो गयी। मामले में पुलिस ने 3 आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

लोहापट्‌टी के जुलूस की सुरक्षा की जिम्मेदारी एसओ नरहीं और चौकी प्रभारी ओक्डेनगंज को दी गयी थी, लिहाजा लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिस कप्तान ने दोनों को सस्पेंड कर दिया। जुलूस के साथ तैनात कुछ अन्य पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई हो सकती है। फिलहाल जांच की जा रही है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago