बलिया- बैंक में पेंशन का पैसा निकालने पहुंची बुजुर्ग महिला की मौत

बलिया। राजपुर गांव में बड़ौदा यूपी बैंक में वृद्धा पेंशन निकालने गई बुजुर्ग की अचानक मौत होने से सनसनी फैल गई। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। बुजुर्ग की उम्र करीब 75 साल थी। बुजुर्ग की मौत के बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई। जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और फिर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जिसके बाद पुलिस ने परिजनों ने बुजुर्ग महिला की मौत खबर दी।

दरअसल बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के साहोडीह गांव निवासी पानमती बैंक में वृद्धा पेंशन निकालने गई थी। उनके साथ उनकी बहू भी थी। महिला ने 15 सौ रुपये निकाल भी लिए। इसी बीच, अचानक महिला को चक्कर आया और वह गिर गई। आसपास के लोगों की मदद से उसे निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। ग्राम प्रधान मनोज वर्मा समेत अन्य लोगों ने परिजनों को सांत्वना दी। कोतवाल श्रीधर पांडे ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Ritu Shahu

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago