बलिया। बलिया में एक किशोर की गंगा नदी में नहाने के दौरान डूब कर मौत हो गई। काफी प्रयास के बाद शव नदी से बरामद हो सका। पुलिस ने बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खबर के मुताबिक शहर के विजयीपुर गंगा घाट पर मंगलवार को गंगा नदी में नहा रहे आलोक राय की डूबकर मौत हो गई।
बता दें कि शहर से सटे नगर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर महावल निवासी 17 वर्षीय आलोक राय पुत्र वीरेंद्र राय मंगलवार को अपने दोस्तों के साथ गंगा नदी के विजयीपुर घाट पर नहाने गया था। पानी में डुबकी लगाने के दौरान वह गहरे पानी में जाकर डूब गया। साथ में मौजूद उसके दोस्तों ने मामले से परिजनों को अवगत कराया तो ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी। जानकारी होते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। काफी मशक्कत के बाद उसका किशोर का शव पानी से बरामद हो सका। शव के बाहर निकलते ही परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…