Categories: बलिया

बलिया- पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला, खूनी संघर्ष में महिला की मौत

बलिया के बांसडीहरोड में दो पक्षों में खूनी संघर्ष के दौरान एक महिला की मौत हो गयी। जहां पुरानी रंजिश को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। मारपीट में 6 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। इसमें से एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसके बेटे की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने 14 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।घटना मझौली चौहान बस्ती की है। जहां शनिवार रात को रामदेव चौहान और अंगराहित चौहान के परिवार अपने-अपने घरों में पूजा अनुष्ठान आदि में लगे थे।

इसी दौरान अचानक अंगराहित के परिवार के लोगों ने रामदेव के परिवार पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडो से जमकर पिटाई की। इस मारपीट की घटना में रामदेव चौहान का परिवार बुरी तरह घायल हो गया है। रामदेव, पंचरत्नी देवी उम्र 55 साल, श्रवण, सरोज, सुनीत, श्रीभगवान घायल हो गए। घायल सरोज ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया।


जिसके बाद फौरन पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले को शांत कराया। वहीं घटना में गंभीर रुप से घायल पंचरत्नी देवी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। उसके बेटे श्रवण की हालत गंभीर है, जिसे इलाज के लिए डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। बाकी घायलों का उपचार जारी है।

Ritu Shahu

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago