बलिया में मुर्दे भी करते खेती, किसान सम्मान निधि का भी ले रहे लाभ!

बलिया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। जहां रेंडम चेकिंग में 600 मृत और 1100 अपात्र किसानों को भुगतान होना सामने आया है। खुलासा होने पर अब कृषि विभाग राशि वापस लेने की तैयारी में है। फिलहाल रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। साथ ही भुगतान भी रोक दिया गया है। जनपद में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि अपात्रों को भी मिली है। बहुत से लोग लघु या सीमांत किसान नहीं रहते हुए भी किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहे हैं। कृषि विभाग ने निधि पाने वाले जनपद के 54,984 लाभार्थियों की रेंडम चेकिग कराई तो इसमें अभी तक 600 किसान मृत मिले और 1100 किसान अपात्र।

ये गलत तरीके से किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहे थे। सत्यापन में पुष्टि के बाद अपात्रों से धन वापस लेने की तैयारी है। जनपद में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए पंजीकृत किसानों की संख्या 4 लाख 44 हजार है। सरकार की ओर से यह पता भी लगाया जा रहा है कि पात्रों को योजना का लाभ सही तरीके से मिल रहा है या नहीं, प्राप्त धनराशि का उपयोग किसान किस कार्य में कर रहे हैं। कृषि विभाग के उपनिदेशक इंद्राज ने बताया कि मृतकों और अपात्रों को चिन्हित कर रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। उनका भुगतान रोक दिया गया है। वहां से पूरे विवरण के साथ

लिस्ट आनी है। वह लिस्ट मिलने के बाद रिकवरी की कार्रवाई शुरू होगी। बैरिया तहसील क्षेत्र के किसान संजय प्रसाद का कहना है कि आज के परिवेश में भूमिहीन किसान रेंट पर खेत लेकर खेती करते हैं। इसमें एक किसान को एक साल के लिए एक बीघा खेत के लिए 5000 से 6000 तक रेंट देना होता है। इसके बाद खेती के लिए बाकी के खर्च। किसान सीताराम प्रसाद का कहना है कि सरकार को चाहिए वह किसान सम्मान निधि देने से पहले यह पड़ताल करे कि कितने किसान खेती करने वाले हैं।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago