बलिया में हाईटेक होंगे ग्राम सचिवालय, 16.45 करोड़ आंवटित, जानें क्या होगी खासियत

बलिया। पंचायत राज विभाग की पहल पर ग्राम सचिवालय को हाईटेक लुक दिया जाएगा। पंचायत सहायक की तैनाती से पहले सचिवालय को हाईटेक लुक दिया जाएगा। 940 गांवों में बने पंचायत भवनों को बेहतर बनाने के लिए 16.45 करोड़ रुपये आंवटित कर दिये गये हैं। अब यहां सचिवालय पूरी तरह से अत्याधुनिक होगा। इसके लिए शासन की तरफ से प्रति सचिवालय 1.75 लाख रुपये अवमुक्त हुए हैं। हर एक सचिवालय में 25 कुर्सी, एक मेज, दो अलमारी के अलावा सीसीटीवी कैमरा, डेस्कटाप व कंप्यूटर आदि लगेगा। इन सभी के खरीदारी के लिये रेट चार्ट मिल गया है। ग्राम पंचायत से संबंधित सभी दस्तावेज रखे जाएंगे।

यहां से योजनाओं के आवेदन पत्र मिल सकेंगे। सफाई के लिए रोस्टर के अनुसार गांव में तैनात सफाईकर्मी को लगाया जाएगा।एक सचिवालय का बजट- 25 कुर्सी के लिए 25 हजार का बजट है, यानी एक कुर्सी एक हजार रुपये की होगी। 6 हजार में आफिस और कंप्यूटर के लिए तीन मेज, दो स्टील आलमारी 17 हजार, सोनल पैनल बैटरी और इनवर्टर सहित 38 हजार, दो से दरी तीन हजार, तीन पंखा छह हजार, एक डेस्कटाप, कंप्यूटर, यूपीएस, प्रिटर एवं वेबकैम 60 हजार, सीसीटीवी कैमरा एवं सहवर्ती उपकरण 20 हजार में खरीदना है।

ग्राम पंचायत के ये दस्तावेज रहेंगे उपलब्ध- ग्राम पंचायतों के विभिन्न आय स्त्रोतों की धनराशि का विवरण, बीपीएल परिवारों की सूची, विभिन्न योजनाओं के पात्र लाभार्थियों की सूची, योजनाओं में लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन पत्र।
जन्म मृत्यु पंजीकरण प्रपत्र, परिवार रजिस्टर, आय व्यय से संबंधित पुस्तिका, बिल बाउचर, उपस्थित पंजिका, ग्राम पंचायत की कार्यवाही रजिस्टर, स्टाक राजिस्टर, परिसंपत्ति रजिस्टर, आडिट प्रतियां, ग्राम पंचायत विकास योजना,

ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपलोड कार्ययोजना की प्रति। अपर जिला पंचायत अधिकारी गुलाब सिंह ने बताया कि ग्राम सचिवालय की स्थापना और संचालन के लिए केंद्रीय वित्त आयोग और राज्य वित्त आयोग के अंतर्गत उपलब्ध धनराशि, ग्राम निधि में उपलब्ध धनराशि तथा विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत प्रशासनिक व्यय हेतु अनुमन्य धनराशि से की जाएगी। सभी खर्च ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर व्यय किया जाएगा।

Ritu Shahu

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago