Categories: बलिया

बलियाः दरोगा का सिपाही बेटा बना असिस्टेंट प्रोफेसर, मेहनत के दम पर हासिल की सफलता

बलियाः कौन कहना है कि आसमां में सुराख नहीं होता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारों…. यह कहावत चरितार्थ कर दिखाया है बलिया के सत्येंद्र ने। पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर तैनात सत्येंद्र अपनी मेहनत और लगन के दम पर असिस्टेंट प्रोफेसर बन गए हैं।
सत्येंद्र के पिता फूल चंद यादव आजमगढ़ में पुलिस विभाग में दारोगा (एसआई) हैं। सत्येंद्र शुरु से ही प्रतिभावान रहे हैं। 2005 में उन्होंने 72 प्रतिशत अंक से 10वीं की परीक्षा पास की। इसके बाद 2007 में 75 प्रतिशत अंक हासिल कर 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की। साल 2010 में उन्होंने स्नातक की डिग्री हासिल की। 68.33 प्रतिशत अंक हासिल किए। सत्येंद्र को नौकरी करने का जूनून था।
साल 2011 में उनकी किस्मत में वर्दी आई। तो उन्होंने पुलिस का हिस्सा बन सिपाही की नौकरी की। लेकिन बचपन से सत्येंद्र को टीचर बनने का शौक था। तो उन्होंने 2012 में एमए की ड्रिगी हासिल की। इसके बाद लग गए अपने सपने को पूरा करने। उन्होंने पुलिस की ड्यूटी के साथ अपनी पढ़ाई जारी रखी। इसके बाद 2013 में नेट क्वालीफाई किया। इस बीच उन्होंने पढ़ाई जारी की।
इसी लगन के दम पर उन्हें असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर सफलता हासिल लगी। उनका चयन उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग द्वारा घोषित चयन परिणाम (सामान्य सूची) में ‘असिस्टेंट प्रोफेसर’ के पद पर हो गया है। सत्येंद्र ने अपने सफलता का श्रेय माता-पिता और परिवार के सदस्यों को दिया है। सत्येंद्र तीन भाईयों में सबसे बड़े हैं। छोटा भाई कमलेश यादव बेसिक शिक्षक है, जबकि आशीष भी शिक्षक की तैयारी में जुटे है। सत्येंद्र ने अपनी सफलता की कुंजी बताते हुए कहा कि करियर के पथ पर ईमानदार प्रयास कभी विफल नहीं हो सकता।
Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago