Categories: बलिया

बांसडीह में बने कांशीराम आवास में अंधेरे में मनी दिवाली, करोड़ों की बकाया बिल बनी वजह

बलिया। रोशनी का त्योहार दिवाली 300 परिवारों ने अंधेरे में मनाया। जहां बांसडीह सहतवार मुख्य सड़क किनारे स्थित कांशीराम आवास के करीब 300 परिवारों को दीपावली अंधेरे में ही बिताने पर मजबूर होना पड़ा।लगभग पौने दो करोड़ रुपये के बकाए में विभाग ने एक माह पहले इस आवास की बिजली काट दी।

आवास परिसर की स्ट्रीट लाइटों का कनेक्शन भी काट दिया। तब से आवास में रहने वाले अंधेरे में ही दिन-रात काट रहे हैं। नगर पंचायत के वार्ड नम्बर 15 में बने कांशीराम आवास में सैकड़ों गरीब परिवार रहते हैं। बिजली विभाग के मुताबिक आवास में रहने वाले हर परिवार पर 80 हजार से एक लाख रुपये तक का बिजली बिल बकाया है। रहवासियों का कहना है कि दिवाली पर कांशीराम आवास को छोड़ पूरे नगर में निर्वाध बिजली आपूर्ति होती रही।

बिजली के अभाव में आवास में रहने वाले बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है। मजदूरी करके परिवार का पेट पालने में मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में बिल कैसे जमा होगा। इस सम्बंध में एसडीओ आरके यादव ने बताया कि आवास में रहने वाले हर उपभोक्ता पर 80 से एक लाख रुपये का बकाया है। कई बार समय दिया गया लेकिन उपभोक्ता बिल का भुगतान नही कर रहे हैं। बिल भुगतान होते ही बिजली बहाल कर दी जाएगी।

उधर, आवास परिसर में लगे स्ट्रीट लाइट के नहीं जलने के बावत नपं के ईओ आशुतोष ओझा ने कहा कि संज्ञान में नहीं है। एक-दो दिन में इसे ठीक करा दिया जाएगा।

Ritu Shahu

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

8 hours ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago