Categories: बलिया

बलिया में बोले जदयू महासचिव अवलेश सिंह, UP में पूरे दमखम के साथ लड़ेंगे निकाय चुनाव

बलिया। उत्तरप्रदेश में जदयू पूरे दमखम के साथ निकाय चुनाव लड़ेगी। जिसका एलान जदयू के उत्तर प्रदेश के महासचिव अवलेश सिंह ने किया। उन्होंने पटना में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात भी की। करीब 40 मिनट तक मुख्यमंत्री से महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। बता दें कि अवलेश सिंह पूर्वांचल की राजनीति को लेकर मुलाकात करने गए थे। जिसके बाद उन्होंने एलान किया।

दमदारी से लड़ेंगे नगर निकाय चुनाव- फेफना में अवलेश सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव पूरी दमदारी से लड़ेंगे। साथ ही 2024 के लोकसभा चुनाव भी पूरी मजबूती से लड़ने के लिये पार्टी कमर कस चुकी है। पार्टी को और मजबूत करने के लिये सदस्यता अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

सेमीफाइनल है निकाय चुनाव- अवलेश सिंह ने कहा कि हम चुनाव को सेमी फाइनल मानकर चल रहे हैं। हर सीट पर पार्टी की और से सुयोग्य उम्मीदवार उतारे जाएंगे। उम्मीदवार को लेकर पार्टी में मंथन चल रहा है। सदस्यता अभियान भी गतिशील है। पार्टी लोस चुनाव को लेकर भी तैयारी में जुटी है।

सुभासपा प्रमुख पर साधा निशाना- एक सवाल के जवाब में अवलेश सिंह ने कहा कि सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने के आदी है। इससे पहले वह भाजपा के खिलाफ जमकर बोलते थे लेकिन आज वह मुख्यमंत्री के पीछे-पीछे घूम रहे है । प्रदेश महासचिव अवलेश सिंह ने ओमप्रकाश राजभर को नौटंकीबाज बताया। कहा कि उनका राजनीतिक कैरियर खत्म हो चुका है, वह पतन के रास्ते पर जा रहे है।

Ritu Shahu

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

3 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago